सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देशभर में कश्मीरियों पर हो रहे हमले के विरोध में शनिवार को बंद रही घाटी

पुलवामा में सीआरपीएफ पर आतंकवादियों के हमेल के अगले दिन जम्मू और राज्य के बाहर कश्मीरियों पर हमलों के विरोध में शनिवार को लाल चौक सिटी सेंटर और आसपास के इलाकों में एक बंद का आयोजन किया गया. दिन में घाटी के व्यापारिक संगठनों की ओर से बुलाए गए एक बंद के आह्वान के कारण लाल चौक, मैसुमा, रेसिडेंसी रोड और अन्य आसपास के इलाकों में दुकानदारों ने अपनी दुकान शाम तीन बजे बंद कर दी. व्यापारियों ने जम्मू और देश के अन्य हिस्सों में कश्मीरियों पर हमलों की निंदा के लिए एक विरोध मार्च का भी आयोजन किया. उन्होंने घाटी के बाहर कश्मीरी व्यापारियों और छात्रों की सुरक्षा की मांग की. व्यापारिक संगठनों ने रविवार को कश्मीर बंद का भी आह्वान किया है. कश्मीर ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरर फोरम, कश्मीर इकोनामिक्स एलायंस और अन्य व्यापारिक संगठनों ने बंद का आह्वान किया था. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में भी बंद का ऐलान किया गया था. जम्मू में हिंसक प्रदर्शनों और देश के अन्य हिस्सों में कश्मीरियों के कथित उत्पीड़न के विरोध में अनंतनाग शहर में अधिकतर दुकानें भी बंद रही. गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार की दोपहर ही तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवायजरी जारी की थी. जिसमें कश्मीरी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2N8Cwa6

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S