सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रद्धांजलि देने के लिए श्रीनगर से दिल्‍ली लाए जाएंगे जवानों के शव, हिंडन एयरबेस से एयरक्राफ्ट रवाना

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में मारे गए जवानों के शव श्रीनगर से सबसे पहले दिल्‍ली लाए जाएंगे. यहां जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. देश के लिए शहीद हुए इन जवानों के शवों को लाने के लिए इंडियन एयरफोर्स सी-17 ट्रांस्‍पोर्टर एयरक्राफ्ट हाल ही में हिंडन एयरबेस से श्रीनगर के लिए रवाना हो चुका है. बता दें कि बीते गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 37 जवान शहीद हो गए. ये साल 2016 में हुए उरी हमले के बाद सबसे भीषण आतंकवादी हमला है. जम्मू-कश्मीर में 20 साल में सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है. पुलवामा के अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने IED से हमला किया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की. दिल्ली स्थित सीआरपीएफ के हेडक्वार्टर्स ने देर रात बयान जारी कर 37 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की. IED ब्लास्ट में हमारे 37 जवान शहीद हुए हैं और कई घायल हैं. घायलों का इलाज श्रीनगर स्थित आर्मी अस्पताल में जारी है. आपको बता दें कि जैश ए मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और सीआरपीएफ काफिले पर फिदायीन हमला करने से पहले आतंकी आदिल उर्फ वकास का एक वीडियो जारी किया था. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2500 से अधिक जवान 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे. जिनमें से ज्यादातर अपनी छुट्टियां बिताने के बाद वापस लौट रहे थे. जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर अवंतिपोरा इलाके में लाटूमोड पर इस काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया. उधर, पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई राजनेताओं ने हमले की निंदा की है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GKqr9O

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S