सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली: पुलिसकर्मी ने ऑन-ड्यूटी खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, आखिर क्या रही वजह?

देश की राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दिल्ली में एक पुलिस कांस्टेबल ने गोली मारकर खुद को मौत के गले लगा लिया. पुलिसकर्मी ने ऑन-ड्यूटी खुद को गोली मारी, जिसके बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया. मामला दिल्ली के दयालपुर का है. जहां सुरेश नाम के एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी सर्विस गन से ही खुद को गोली मार ली. सुरेश ने पुलिस कंट्रोल रूम में अपनी ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या की. अचानक हुई इस घटना के कारण वहां मौजूद बाकी पुलिसकर्मी भी एकदम से हरकत में आ गए, लेकिन जब सुरेश के आत्महत्या करने का पता चला तो दूसरे पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. Police Constable Suresh has died, he has left behind a suicide note. Preliminary inquiry of police revealed that he was in depression after his father's death. https://t.co/NTxNFyFEGN — ANI (@ANI) February 4, 2019 गोली लगने के कारण पुलिसकर्मी सुरेश की मौत हो गई. वहीं सुरेश के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुरेश अपने पिता की मौत के बाद से काफी तनाव में था. यह तनाव सुरेश की आत्महत्या करने की पीछे की वजह हो सकता है. हालांकि मामले में फिलहाल जांच की जा रही है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MPiAc7

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S