जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमलें में 18 CRPF जवानों की मौत हो गई है. IED विस्फोट से CRPF बस को टारगेट किया गया है. इंडिया टुडे के मुताबिक, आतंकियों द्वारा CRPF के काफिले पर गोलियों से भी हमला किया गया. यह हमला पुलवामा जिले में अवंतीपोरा के गोरीपोरा में हुआ है. श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर हुए इस धमाके में CRPF के जवानों को लेकर जा रही बस में आग लग गई थी. पुलिस ने इंडिया टुडे को बताया कि इसमें कार वाहन जनित IED का इस्तेमाल किया गया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस के चीफ दिलबाग सिंह ने बताया कि इसमें सुसाइड हमले की आशंका है. आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. जैश के प्रवक्ता ने कहा कि हमले दर्जनों सेना के वाहनों को तबाह कर दिया गया है. इस हमले में 18 जवानों की मौत हो गई है और करीब 13 जवान घायल हो गए हैं. न्यूज़18 के मुताबिक, इस काफिले में 2500 जवान थे. जिस पर आतंकियों ने हमला किया. (तस्वीर प्रतीकात्मक है)
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GGOW86
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GGOW86
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें