महाराष्ट्र के पुणे जिले में मंगलवार को नागरिक उड्डयन प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान का पायलट बाल-बाल बचा है. हालांकि फिर भी उसे कई चोटें आई हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पायलट सिद्धार्थ टाइटस के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया. पुलिस ने कहा कि यह हादसा इंदापुर तालुका में रुई गांव के पास हुआ है. उन्होंने बताया कि घटना की वजह तकनीकी खामी भी हो सकती है. Maharashtra: A trainee aircraft of Carver aviation (pilot training institute) has crashed near Indapur, Pune. The trainee pilot, who is injured, has been rushed to a hospital in Baramati. More details awaited. pic.twitter.com/1fvIp96Fbm — ANI (@ANI) February 5, 2019 एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान जिले के बारामती स्थित कार्वर एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का था. उन्होंने बताया कि पायलट को अस्पताल ले जाया गया। वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं. पुलिस ने बताया कि पायलट तीन साल से संस्थान के साथ जुड़ा है और उसके पास लगभग 130 घंटे की उड़ान का अनुभव है.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GbE4Qe
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GbE4Qe
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें