सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

'अपने पिता को खोया, अलगाववादियों की सुरक्षा वापस लेने के फैसले का समर्थन नहीं कर सकता'

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (JKPC) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सज्जाद गनी लोन (Sajjad Lone) ने सोमवार को कहा कि वह कश्मीर में अलगाववादियों से उनकी सुरक्षा वापस लेने के फैसले का 'समर्थन नहीं कर सकते' और उनके पिता की सुरक्षा 'कम' किए जाने के कुछ महीने बाद ही उनकी हत्या कर दी गई थी. पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के बाद सज्जाद लोन के बड़े भाई बिलाल लोन सहित छह अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा रविवार को वापस ले ली गई थी. यह फैसला जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने लिया था. सज्जाद लोन ने कहा, 'यह उनका (सरकार का) फैसला है (अलगाववादियों की सुरक्षा वापस लेना) लेकिन व्यक्तिगत रूप से जहां तक मेरा सवाल है, मैंने अपने पिता को खोया है और मैं इसका समर्थन नहीं कर सकता क्योंकि मैं कभी किसी के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं करूंगा.' अलगाववाद से राजनीति में आए लोन ने कहा कि उनके पिता की सुरक्षा 2002 में कम कर दी गई थी और कुछ महीनों के बाद उनकी हत्या हो गई. वह इस निर्णय का समर्थन करने की स्थिति में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं की गई होती तो वह चुनाव नहीं लड़ पाते क्योंकि वह तब जीवित नहीं होते.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2T24sSv

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S