तेलंगाना के हैदराबाद की एक महिला की बेटी के साथ नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. नौकरी दिलाने वाली कंपनी ने भरोसा दिलाया था कि वह ओमान में उसे एक प्रतिष्ठित जॉब दिलाएगी लेकिन जब वह ओमान पहुंची तो इसका ठीक उल्टा हुआ. एनडीटीवी के अनुसार पीड़ित महिला की मां रशीदा बेगम ने एएनआई से कहा, शहीदा नाम की एजेंट ने उनकी बेटी को ओमान में एक बेहतर जॉब ऑफर की थी. उसने कहा था कि मेरी बेटी को प्रति महीने 25,000 रुपए मिलेंगे. एजेंट का भरोसा कर के मेरी बेटी बीते 9 दिसंबर को ओमान चली गई. वहां पहुंचकर उसे एक ऑफिस में रखा गया. तभी से ओमान की यह एजेंट मेरी बेटी को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करने लगी. उन्होंने आगे कहा, मेरी बेटी को अब तक उसका बकाया भुगतान नहीं किया गया है. उसे पर्याप्त खाना भी उपलब्ध नहीं कराया जाता. 'एजेंट कई बार मेरी बेटी को एक कमरे में बंद कर देती है. इस घटना के बारे में पता चलने के बाद, मैंने शहीदा से संपर्क किया और वह मुझसे अपनी बेटी को भारत वापस लाने के लिए दो लाख रुपए देने के लिए कह रही है. वह वहां बहुत ही बुरे हाल में रह रही है. वे उससे बहुत कठिन काम कराते हैं. मैं सुषमा स्वराज से अनुरोध करता हूं कि वे मेरी बेटी को बचाएं और भारत वापस लाएं.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MOjWno
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MOjWno
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें