सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अनशन पर बैठे अन्ना की सरकार को धमकी, बोले- लौटा दूंगा पद्म भूषण

लोकपाल गठन की मांग को लेकर समाजसेवी अन्ना हजारे के अनशन का आज यानी सोमवार को छठा दिन है. केंद्र सरकार के रवैये से नाराज अन्ना ने राष्ट्रपति को अपना पद्म भूषण सम्मान वापस लौटाने की बात कही है. रविवार को उन्होंने कहा कि मैंने यह सम्मान पाने के लिए काम नहीं किया था. आपने (सरकार) इसे मुझे इसलिए दिया था क्योंकि मैं देश के लिए सेवाभाव से काम कर रहा था. अब यदि देश और समाज इस हालत में है तो मैं इसे (पद्म भूषण) को अपने पास क्यों रखूं. Anna Hazare: I will be returning my Padma Bhushan award to the President. I did not work for that award, you only gave me that while I was working for social cause & the country. If the country or society is in this condition, then why should I keep that? (03.02.19) pic.twitter.com/bch2mmw08o — ANI (@ANI) February 4, 2019 81 वर्षीय अन्ना हजारे को वर्ष 1992 में देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दिया गया था. स्पष्ट है कि अन्ना यदि पद्म सम्मान लौटाते हैं तो उनका नाम भी अवार्ड वापस करने वाले लोगों में शामिल हो जाएगा. बीते बुधवार से अपने गांव रालेगण सिद्धि में भूख हड़ताल पर बैठे अन्ना ने इससे पहले रविवार को सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा था कि यदि उन्हें कुछ होता है तो देश की जनता इसके लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार माने. People will hold PM responsible if anything happens to me: Anna Hazare Read @ANI Story| https://t.co/pz2qUbzufq pic.twitter.com/m1VBdl57yp — ANI Digital (@ani_digital) February 3, 2019 रविवार सुबह ही अन्ना हजारे का डॉक्टर धनंजय पोटे ने हेल्थ चेकअप किया था. इसमें अनशन के शुरुआती पांच दिनों में उनका वजन 3.8 किलोग्राम कम होने की बात सामने आई थी, साथ ही उनका रक्तचाप, रक्त में शर्करा की मात्रा (ब्लड शुगर), मूत्र में क्रिटनिन की मात्रा भी बढ़ी हुई मिली थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Sd5Lyw

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S