सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन में लगी आग, घटना में कोई जख्मी नहीं

पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली में रोज कहीं न कहीं से आग लगने की खबरें आ रही हैं. शनिवार को तो दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन में आग लग गई. हालांकि, ये आग मामूली थी, जिसपर काबू पा लिया गया. आग लगने पर परिसर में काफी धुआं भर गया. लेकिन जल्दी ही आग पर काबू पा लिया गया और किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ. Fire broke out in Delhi High Court's canteen earlier today; it was later doused. No casualties or injuries were reported. pic.twitter.com/ENVAbooJMr — ANI (@ANI) February 16, 2019 दिल्ली फायरब्रिगेड सर्विस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके पास दोपहर डेढ़ बजे आग लगने की सूचना वाली फोनकॉल आई. इसके बाद मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गईं. उन्होंने बताया कि आग कैंटीन की चिमनी में लगी थी और दोपहर एक बजकर 50 मिनट तक आग को नियंत्रित कर लिया गया. अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के जख्मी या हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है. बता दें कि इस हफ्ते दिल्ली में आग की ये पांचवीं घटना रिपोर्ट हुई है. इसी हफ्ते करोलबाग के अर्पित पैलेस होटल में रात में भीषण आग लगी थी, जिसमें सोते में ही 17 लोगों की ही मौत हो गई थी. इसी तरह की घटना में बुधवार को पश्चिमपुरी इलाके में झुग्गियों में आग लग गई थी. इसके अलावा गुरुवार को नारायणा के पेपर कार्ड फैक्टरी में आग लग गई. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था क्योंकि तबतक कर्मचारी फैक्टरी में पहुंचे नहीं थे. शुक्रवार को भी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल इलाके में एक नेल पॉलिश के फैक्टरी में आग लग गई थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2V1m7qB

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S