आंध्रप्रदेश के तिरुपति कोर्ट से एक चौंकाने वाले मामला सामने आया है. यहां गुरुवार को एक डॉक्टर पर नर्स ने तेजाब से हमला कर दिया. इस घटना में 35 वर्षीय डॉक्टर मामूली रूप से घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब प्राइवेट हॉस्पिटल में काम कर रहा यह डॉक्टर किसी पारिवारिक विवाद के सिलसिले में तिरुपति कोर्ट पहुंचा था. पुलिस से ही मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर और आरोपी नर्स पहले एक ही हॉस्पिटल में काम किया करते. दोनों में प्रोफेसनल के अलावा पर्सनल रिश्ते भी थे, लेकिन बाद में उनके रास्ते अलग हो गए. इसके बाद से नर्स की डॉक्टर से निजी दुश्मनी हो गई. डॉक्टर के कोर्ट पहुंचने की खबर सुनते ही नर्स ने अपने मुहं और सिर को कपड़े से ढक लिया था. जैसे ही वह अदालत परिसर में डॉक्टर पर बोतल से तेजाब फेंकेगा. पुलिस ने आरोपी नर्स को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल उसका इलाज एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है. ऐसा संदेह है कि डॉक्टर पर हमले के बाद उसने बोतल में बचा हुआ तेजाब पी लिया था.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2t83fKK
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2t83fKK
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें