सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वीडियो: देखिए कैसा है आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी का कार्ड

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी है. मार्च महीने में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी होनी है. ऐसे में परिवार की तरफ से पहला आमंत्रण भगवान सिद्धिविनायक को दिया गया. सिद्धिविनायक मंदिर में वेडिंग कार्ड देने के लिए मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और उनके पुत्र अनंत अंबानी भी पहुंचे थे. आइए आपको दिखाते हैं कि आकाश अंबानी की शादी का वेडिंग कार्ड कैसा है. इसका एक वीडियो सामने आया है. जिसमें आपको वेडिंग कार्ड की झलक दिखेगी. आकाश और श्लोका की सगाई 28 जून 2018 को हुई थी. श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं. मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश, श्लोका के साथ धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़े हैं. इससे पहले मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पिछले साल 12 दिसंबर को आनंद पीरामल से हुई थी. पिछले साल की इस सबसे चर्चित शादी में देश के ही नहीं विदेश से भी कई मेहमान शामिल हुए थे. ( डिसक्लेमर: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड इंडिपेंडेंड मीडिया ट्रस्ट का एकमात्र लाभार्थी है जो नेटवर्क 18 मीडिया एंड इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड को नियंत्रित करता है जो फ़र्स्टपोस्ट प्रकाशित करता है )

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DKXYhl

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S