सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली: राशन डीलरों को सरकार का तोहफा, मार्जिन मनी में तीन गुना इजाफा

दिल्ली सरकार ने दिल्ली में राशन डीलरों को तोहफा दिया है. दिल्ली सरकार ने लाभांश राशि (मार्जिन मनी) में करीब तीन गुना का इजाफा कर दिया है. खाद्य सामग्री के वितरण पर ये मार्च से लागू होगी. प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन के मुताबिक मार्च से 70 पैसे प्रति किलोग्राम की जगह राशन डीलरों को लाभांश राशि दो रुपए प्रति किलोग्राम दी जाएगी. मंत्री ने यह ऐलान मंत्रिमंडल के जरिए उनके विभाग के एक प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद की. विभाग ने राशन डीलरों के जरिए खाद्य सामग्री के वितरण पर लाभांश को वर्तमान 70 रुपए प्रति क्विंटल की जगह 200 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने का प्रस्ताव भेजा था. दरअसल, राशन दुकान चलाने वालों के जरिए काफी सालों से मुनाफे में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी. जिसके बाद सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग ने मार्जिन मनी में इजाफे का प्रस्ताव तैयार किया. इस प्रस्ताव को कैबिनेट से भी अब मंजूरी मिल चुकी है. वहीं मंत्री इमरान हुसैन को उम्मीद है कि इससे राशन की कालाबाजारी पर लगाम लगेगी. साथ ही राशन सिस्टम में मौजूद भ्रष्टाचार को भी रोका जा सकेगा. साथ ही मंत्री ने राशन डीलर्स से अपील की गई है कि मार्जिन मनी में बढ़ोतरी की उनकी मांग को माने जाने के बाद अब वो भी सुनिश्चित करें कि गरीबों को उनका पूरा हक मिले.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2tpd9aT

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S