सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रॉबर्ट वाड्रा का दिल्ली की सड़कों पर दिखा बेफ्रिक अंदाज, वीडियो वायरल

सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगातार पूछताछ कर रहा है लेकिन इससे अलग सोमवार सुबह वो बिल्कुल बेफिक्र अंदाज में नजर आए. वाड्रा सोमवार को अपने घर के बाहर विदेशी सुपरबाइक चलाते हुए दिखाई दिए. इस दौरान जब वहां खड़े पत्रकारों ने उनसे हुई पूछताछ के संबंध में सवाल पूछने की कोशिश की तो वो बिनी कोई टिप्पणी किए आगे बढ़ गए. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के जारी 13 सेकेंड के इस वीडियो में रॉबर्ट वाड्रा को मस्ती में सुपरबाइक चलाते हुए देखा जा सकता है. उनके घर के सामने मौजूद मीडियाकर्मियों ने उनसे ईडी की जांच पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो वो इसे अनसुना कर बाइक चलाते हुए आवास के अंदर दाखिल हो गए. #WATCH: Robert Vadra outside his residence in Delhi. He has been questioned for around 24 hours since February 6 by Enforcement Directorate (ED) in connection with a money laundering case. pic.twitter.com/bwOk0nLeFw — ANI (@ANI) February 11, 2019 इससे पहले रॉबर्ट वाड्रा ने रविवार को उन्होंने विदेशों में संपत्ति खरीद से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है. वाड्रा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि, ‘प्रभात, इस घड़ी में पूरे देश से मेरे समर्थन के लिए पहुंचे मित्रों और परिचितों को धन्यवाद देना चाहता हूं.’ उन्होंने लिखा, ‘मैं ठीक हूं, अच्छा हूं और किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरे अनुशासन में हूं. सच्चाई की हमेशा जीत होती है. आप सभी को रविवार और सप्ताह की शुभकामनाएं.’

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2WUfjgs

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S