सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की पूछताछ खत्म

रॉबर्ट वाड्रा प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस से पूछताछ पूरी होने के बाद ईडी ऑफिस से निकल चुके हैं. रॉबर्ट वाड्रा के वकील ज्योति खेतान ने कहा कि वाड्रा ने लिखित में दिया है कि जब उन्हें बुलाया जाएगा तो वह ईडी के समक्ष पेश हो जाएंगे. #RobertVadra's lawyer Suman Jyoti Khaitan : He has given an undertaking that he will appear (before Enforcement Directorate) when summoned. pic.twitter.com/OHKBr86IYZ — ANI (@ANI) February 6, 2019 रॉबर्ट वाड्रा से यह पूछताछ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हुई थी. वाड्रा में पूछताछ में सभी सवालों के जवाब लिखित में दिए हैं. वाड्रा के साथ प्रियंका गांधी भी ईडी ऑफिस पहुंची थीं, लेकिन वह वाड्रा को ऑफिस छोड़कर वापस लौट गई हैं. रॉबर्ट वाड्र से ईडी के चार अधिकारियों ने पूछताछ की है. उनके साथ वकीलों की टीम भी गई थी, लेकिन वकीलों की टीम को उनके साथ बैठने की इजाजत नहीं मिली. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने वाड्रा को 16 फरवरी तक अंतरिम जमानत दी है. साथ ही अदालन ने उन्हें निर्देश दिया था कि वो छह फरवरी को खुद उपस्थित होकर जांच में शामिल हों. वाड्रा ने इस मामले में अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) के लिए दिल्ली की अदालत का दरवाजा खटखटाया था. कोर्ट ने उन्हें निर्देश दिया था कि वो केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच में सहयोग करें. ED के अधिकारी वाड्रा से लंदन में कुछ अचल संपत्तियों की खरीद और स्वामित्व (मालिकाना हक) से संबंधित सौदों के बारे में सवाल करेंगे. उनका बयान मनी लांड्रिंग रोधक कानून के तहत दर्ज किया जाएगा.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GetBU2

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S