सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा हमला: शहीदों के परिवार की मदद के लिए आगे आया रिलायंस फाउंडेशन, किया बड़ा ऐलान

पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए रिलायंस फाउंडेशन आगे आया है. फाउंडेशन ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया, 'एक नागरिक और कॉरपोरेट नागरिक होने के नाते हम पूरी तरह से अपने सुरक्षाबलों और सरकार के पीछे खड़े हैं. शहीदों के प्रति हमारी कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में, रिलायंस फाउंडेशन उनके बच्चों की शिक्षा और रोजगार की पूरी जिम्मेदारी लेता है. इसके साथ ही उनके परिवार की आजीविका का भी जिम्मा लेता है.' फाउंडेशन ने इस घटना पर 1.3 बिलियन भारतीयों की तरफ से आक्रोश जाहिर किया है. गौरतलब है कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. रिलायंस फाउंडेशन ने कहा, 'दुनिया की कोई भी ताकत भारत की एकता को खत्म नहीं कर सकती और न ही इंसानियत के दुश्मन आतंकियों को हराने के हमारे संकल्प को कमजोर कर सकती है.' 'शोक की इस घड़ी में हम शहीदों के परिवारों के साथ हैं. ये देश शहीदों के बलिदान और बहादुरी को कभी नहीं भूलेगा. हम घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.' 'अगर जरूरत है तो हमारे हॉस्पिटल घायल हुए जवानों को बेहतर इलाज देने के लिए तैयार हैं. हमें जवानों के प्रति अपने कर्तव्य को समझना होगा और सुरक्षाबलों के लिए सरकार द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को पूरा करना होगा.' गौरतलब है कि रिलायंस फाउंडेशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का हिस्सा है. इसका उद्देश्य देश के विकास की चुनौतियों से निपटने में उत्प्रेरक भूमिका निभाना और उसका स्थायी समाधान निकालना है. रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी हैं. (डिस्क्लेमरः फ़र्स्टपोस्ट हिंदी रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का हिस्सा है. नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है)

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2X7BhMQ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S