कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए उम्मीद जताई है कि इस हमले को अंजाम देने वाले वाले आतंकवादियों को सजा मिलेगी. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने गुरुवार देर रात एक बयान में कहा, 'जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए बर्बर हमले से मैं स्तब्ध, आक्रोशित और गहरे शोक में हूं. उन्होंने कहा, 'निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करते हुए सीआरपीएफ के हमारे बहादुर जवान कायर आतंकवादियों के हाथों शहीद हुए. देश हमारे वीर जवानों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा.' सोनिया गांधी कहा, 'इस हमले के शिकार हुए हर व्यक्ति के साथ मेरी गहरी संवेदना है. मुझे पूरी आशा है कि जिन्होंने इस भयावह हमले को अंजाम दिया, उन्हें कतई नहीं बख्शा जाएगा.' कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं ने भी इस हमले की निंदा की है. गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 37 शहीद हो गए गए कई गंभीर रूप से घायल हैं.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SEQW7R
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SEQW7R
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें