सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

केरल सरकार के दबाव में आकर नहीं बदला सबरीमला पर रुख: देवस्वोम बोर्ड

त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने सबरीमला के अयप्पा मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपना रुख बदलने पर स्पष्टीकरण दिया है. बोर्ड ने कहा कि उसने यह फैसला राज्य सरकार के दबाव में आकर नहीं लिया. सबरीमला मंदिर का संचालन करने वाले बोर्ड ने बुधवार इस मुद्दे पर अपना रुख बदलते हुए सुप्रीम कोर्ट के 28 सितंबर को दिए गए आदेश का समर्थन किया था जिसमें सभी आयुवर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की इजाजत दी गई थी. बोर्ड ने चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता में पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ को बताया था कि यह उपयुक्त समय है कि 'शारीरिक अवस्था' के आधार पर किसी विशेष वर्ग के साथ भेदभाव नहीं किया जाए. यह पूछे जाने पर कि क्या बोर्ड ने राज्य की सीपीएम के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार के दबाव में आकर अपना रुख बदला है, बोर्ड अध्यक्ष ए पदमकुमार ने कहा कि बोर्ड ने पुनर्विचार याचिका नहीं दी थी, लेकिन उसने सुप्रीम कोर्ट के 28 सितंबर को दिए आदेश को लागू करने के लिए समय मांगा था. उन्होंने बताया, 'बोर्ड ने सरकार के रुख के आधार पर यह फैसला नहीं लिया है. हमसे 28 सितंबर का आदेश मानने के बारे में पूछा गया था. हमने कहा कि हमने आदेश को स्वीकार किया है.' कुमार ने कहा, ‘पूर्जा अर्चना में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए और हमन यही रूख अपनाया है.’

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SbTpXp

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S