सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आंतरीक सुरक्षा मामले में पीएम मोदी ने अजीत डोवाल से किया संपर्क

पुलवामा आतंकवादी हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल से संपर्क किया है. वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है. बैठक में सुरक्षा मामलों से जुड़े वरिष्ठ शामिल हैं. Home Minister Rajnath Singh meets Special DIB, talks to IB Director and NSA Ajit Doval #PulwamaAttack https://t.co/3iSQ3UQumE — ANI (@ANI) February 14, 2019 केंद्रीय गृह सचिव भी पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद मामले की नजाकत को देखते हुए दिल्ली वापस लौट रहे हैं. Union Home Secretary Rajiv Gauba, who reached Thimpu, Bhutan earlier today for the annual Secretary-level talks, has decided to cut short the visit and rush back #PulwamaAttack pic.twitter.com/84ztwZBeh6 — ANI (@ANI) February 14, 2019 बता दें कि कल यानी शुक्रवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह की बिहार में रैली होने वाली थी. सिंह ने रैली को स्थगित कर दिया है. इधर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी प्रेस कान्फ्रेंस में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की और वारदात के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर चली गईं. प्रियंका संवाददाता सम्मेलन में आईं तो जरूर लेकिन यहां पहुंचकर उन्होंने कहा कि पुलवामा में हुई घटना के कारण इस वक्त राजनीतिक चर्चा करना ठीक नहीं होगा. Lucknow: Congress General Secretary for UP East Priyanka Gandhi Vadra cancels scheduled press conference, says 'in wake of the unfortunate #PulwamaAttack, I don't think it is appropriate to talk politics right now.' pic.twitter.com/0g5ZgSgCot — ANI (@ANI) February 14, 2019 प्रियंका ने कहा 'जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमला हुआ है, जिसमें हमारे जवान शहीद हुए हैं. उसकी वजह से हम यह अनुचित समझते हैं कि हम अभी कोई राजनीतिक चर्चा करें. उन्होंने कहा 'मैं इस आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों से कहना चाहती हूं कि इस दुख की घड़ी में एक-एक देशवासी आपके साथ खड़ा है. हमें बहुत दुख हुआ है. आप हौसला बनाए रखें. हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं.' इसके बाद प्रियंका, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया और आज ही कांग्रेस में शामिल हुए बीजेपी विधायक अवतार सिंह भडाना समेत सभाकक्ष में मौजूद सभी लोगों ने मौन धारण कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 30 जवान शहीद हो गए. वहीं जम्मू-कश्मीर सरकार के सलाहकार के विजय कुमार का कहना है कि हमले में करीब 40 जवानों की मौत हुई है. एनआईए इस पूरे हमले की जांच करेगी. K Vijay Kumar, Advisor to J&K Govt to ANI: The NIA would be involved in the investigations. #PulwamaAttack https://t.co/xASd9YqW3d — ANI (@ANI) February 14, 2019 यह 2016 में हुए उरी हमले के बाद सबसे भीषण आतंकवादी हमला है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2WZgr2i

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S