सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कैंसर से पीड़ित है शहीद अवधेश की मां, अब भी कर रही हैं बेटे के आने का इंतजार

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश के 12 जवान शहीद हो गए. इनमें चंदौली के लाल अवधेश यादव भी शहीद हो गए. अवधेश यादव 45वीं बटालियन में तैनात थे. शहीद अवधेश यादव की मां कैंसर से पीड़ित हैं. मां को नहीं पता कि उसका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा है. वह तो अपने बेटे की आने की राह देख रही हैं. पड़ोसियों का कहना है कि अभी घर की महिलाओं को इस घटना की बाबत कुछ भी नहीं बताया गया है. जवान की मां कैंसर से पीड़ित हैं. इसलिए लोग एहतियात बरत रहे हैं. जवान के शहीद होने की सूचना के मिलते ही गांव में मातम पसर गया. अवधेश मुगलसराय कोतवाली के बहादुरपुर गांव के रहने वाले हैं. हालांकि शहादत से संबंधित घरवालों को अभी तक कोई ऑफिशियल मैसेज नहीं आया है. लेकिन गांव में अवधेश की शहादत की चर्चा है. यकीन से कोई कुछ नहीं कह रहा है. अवधेश यादव छुट्टी पर घर आये थे. 2 दिन पहले ही 12 फरवरी को वापस ड्यूटी पर लौटे थे. कश्मीर में तैनात कमांडेंट वेद प्रकाश ने मौत की पुष्टि की है. अवधेश यादव 2010 में सेना में भर्ती हुए थे. नौकरी के चार साल बाद उन्होंने 2014 में शिल्पी यादव से शादी की थी. अवधेश का एक दो साल का बेटा निखिल है. अवधेश यादव सीआरपीएफ के 45वीं बटालियन में रेडियो ऑपरेटर पद पर तैनात थे. शहीद अवधेश यादव के पिता का नाम हरिकेश यादव, कैंसर से पीड़ित उनकी मां का नाम मालती देवी और भाई बृजेश यादव, बहन पूनम और नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है. (न्यूज़18 के लिए नितिन की रिपोर्ट)

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2X5U0IE

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S