जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में झारखंड का भी एक लाल शहीद हो गया है. विजय सोरेंग गुमला के बसिया थाना इलाके के फरसामा गांव के रहने वाले थे. विजय के शहीद होने की खबर से गांव में मातम पसर गया है. शहीद जवान के भाई संजय सोरेंग ने कहा कि उन्हें इस हमले की सूचना टीवी से मिली. घर में गमगीन माहौल है, लेकिन हम लोगों को अपने भाई पर गर्व है कि उन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी. शहीद विजय सोरेंग की पत्नी जैप की जवान हैं और रांची में तैनात हैं. पूरा देश शहीद जवानों के परिजनों के साथ है मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे कायराना हरकत करार दिया. उन्होंने ट्वीट किया कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश शहीद जवानों के परिजनों के साथ है. देश अपने जवानों की शहादत का बदला जरूर लेगा. इधर रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर राष्ट्रीय युवा शक्ति नामक संगठन ने हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की सरकार से मांग की. बाद में आतंकियों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया. बता दें कि सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में अब तक 40 जवानों के शहीद होने की खबर है. रतन कुमार ठाकुर सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन में तैनात थे वहीं जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए 37 जवानों में बिहार के दो सपूत भी शामिल हैं. मसौढ़ी के संजय कुमार सिन्हा और भागलपुर के कहलगांव निवासी रतन कुमार ठाकुर ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. भागलपुर के कहलगांव के मूल निवासी शहीद रतन कुमार ठाकुर सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन में तैनात थे. घर में पत्नी राजनंदिनी देवी और चार साल का बेटा कृष्णा है. राजनंदिनी फिर से मां बनने वाली हैं. सात बजे शाम को कंपनी कमांडर का फोन आया पिता निरंजन कुमार ठाकुर ने कहा शाम को बेटे के फोन का इंतजार हो रहा था तब तक उधर से सात बजे शाम को कंपनी कमांडर का फोन आया. उन्होंने रतन का फोन नंबर मांगा. पिता और पत्नी का नाम पूछा और उनके शहीद होने की खबर दी. खबर के सुनते ही पूरे घर में कोहराम मच गया. शहीद रतन कुमार ठाकुर का परिवार मूल रूप से कहलगांव के आमंडंडा थाना के रतनपुर गांव का रहने वाला है लेकिन अभी भागलपुर शहर के लोदीपुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है. (साभार- न्यूज 18)
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GrXJvd
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GrXJvd
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें