सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भूपेन हजारिका के बेटे ने किया इनकार तो भाई ने कहा- गर्व है भारत रत्न मिलना

सिनेमा, संगीत और कला के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए मशहूर डॉक्टर भूपेन हजारिका को भारत रत्‍न देने का ऐलान किया गया था. इस बीच भूपेन हजारिका के बेटे तेज हजारिका ने भारत रत्न लेने से इनकार कर दिया था. उन्होंने यह फैसला नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध के चलते लिया था. भूपेन हजारिका के भाई समर हजारिका ने फ़र्स्टपोस्ट से कहा कि हमारा परिवार भारत रत्न के लिए आभारी है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि भूपेन के बेटे तेज हजारिका के कमेंट का गलत अर्थ निकाला गया और परिवार पुरस्कार अस्वीकार करने पर विचार नहीं कर रहा है. समर हजारिका ने कहा 'परिवार भारत रत्न अस्वीकार करने पर विचार नहीं कर रहा. तेज का कमेंट नागरिकता कमेंट के बारे में है और परिवार वैसा ही महसूस कर रहा है जैसा कोई अलोकप्रिय कदम के लिए करता है. सरकार को स्वदेशी लोगों के लिए सुरक्षा की आवश्यकता है. भारत रत्न और नागरिकता कानून दोनों अलग मुद्दे हैं और इसका राजनीति में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. हम सम्मान के साथ इस अवॉर्ड को स्वीकार करेंगे.' वहीं इस मामले में भूपेन हजारिका के बेटे तेज हजारिका का कहा था कि नागरिकता को लेकर एक अलोकप्रिय बिल पास करने की योजना चल रही है. जिसके लिए उनके पिता के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस कारण तेज हजारिका ने नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में भारत रत्न सम्मान लौटाने का निर्णय किया है. क्या है नागरिकता संशोधन कानून? नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर असम में काफी वक्त से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. विरोध के चलते कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया. दरअसल, नागरिकता संशोधन विधेयक 2016 के तहत नागरिकता कानून 1955 में संशोधन कर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर मुस्लिम धार्मिक अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता दिए जाने की बात कही गई है. वहीं लोगो के जरिए इस बिल को लेकर विरोध किया जा रहा है कि इससे उनकी सांस्कृतिक, भाषाई और पारंपरिक विरासत के साथ खिलवाड़ होगा.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SsvHWQ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S