सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तीसरी शादी रचाने जा रहा शख्स गिरफ्तार, पत्नियों की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

झारखंड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक शख्स को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया जब वह तीसरी शादी करने के लिए जा रहा था. उसकी मौजूदा दोनों पत्नियों ने उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी. हैरानी की बात तो यह है कि जब यह शख्स गिरफ्तार हो गया तो इसने अपने भाई को तीसरी शादी करने के लिए बारात के साथ भेज दिया. जिसे लड़की वालों ने गुस्सा होकर बंधक बना लिया. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक आरोपी का नाम करीम है और उसने खुद की जगह अपने भाई रहीम को शादी करने के लिए भेज दिया. लड़की वालों को जब इस बात का पता लगा कि दूल्हा बदल गया है तो उन्होंने नाराजगी जताई और शादी की तैयारी में खर्च किए रुपयों की मांग की. पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीम नाम के शख्स पर उसकी मां ने तीसरी शादी का दबाव बनाया था. लेकिन करीम की पहले से मौजूद दो पत्नियों ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाकर इस तीसरी शादी पर आपत्ति जताई. करीम से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कहा कि वह अपनी दो पत्नियों के साथ रहने के लिए तैयार है और उनकी देखभाल भी करेगा. पुलिस ने बताया कि करीम अपनी दोनों पत्नियों के साथ बीते 6-7 सालों से रह रहा है और उसकी दोनों पत्नियों को साथ रहने में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन उनकी शर्त है कि करीम तीसरी शादी न करे. पुलिस करीम के घर गुरुवार को पहुंची थी जब करीम बारात लेकर तीसरी शादी करने के लिए जा रहा था. लेकिन जब पुलिस ने तीसरी शादी से पहले ही करीम को हिरासत में लिया तो उसने अपने भाई को खुद की जगह शादी करने के लिए भेज दिया. लेकिन दूल्हा बदलने पर लड़की वाले भड़क गए और उन्होंने शादी की तैयारियों में खर्च हुए करीब 2 लाख रुपए वापस मांगे. ये भी पढ़ें: कर्नाटक में एक अप्रैल से बीयर पीना होगा महंगा, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी ये भी पढ़ें: IND vs NZ: दर्शकों ने दिखाए #MeToo पोस्‍टर, कीवी ऑलराउंडर के विरोध में बोले 'नो मीन्‍स नो'

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MUdQ5d

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S