सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा हमले पर बोले पीएम मोदी- देश को भरोसा देता हूं कि दोषियों को छोड़ूंगा नहीं

पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमिटी (CCS) की बैठक खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि पाकिस्तान ने यह हमला करके बड़ी गलती कर दी है. उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का खून खौल रहा है. लोग गुस्से में हैं. हमने सुरक्षाबलों को पूरी स्वतंत्रता दे दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद स्थिति दुख और आक्रोश वाली है. विश्वास जताता हूं कि जिन शब्दों और सपनों को लेकर हमारे जवानों ने जीवन त्यागा है, उन सपनों को पूरा करने के लिए हम अपने जीवन का हर पल लगा देंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि पुलवामा हमले में शामिल लोगों को किसी कीमत हम छोड़ने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे. आतंकी सरपरस्तों को कीमत चुकानी ही पड़ेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा पड़ोसी देश सोचता है कि ऐसे आतंकवादी हमले हमें कमजोर कर सकते हैं, लेकिन उनकी योजना सफल नहीं होगी. मोदी ने कहा कि हमारा पड़ोसी खुद अलग-थलग है और खुद आर्थिक बदहाली से गुजर रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि पुलवामा हमले की निंदा करने वाले सभी देशों का मैं आभारी हूं और उनसे साथ मिलकर आतंकवाद को कुचलने का आग्रह करता हूं. उन्होंने कहा कि हमारी आलोचना करने वालों की भावनाओं को समझता हूं, उनसे अनुरोध करना चाहता हूं कि यह भावनात्मक पल है, ऐसे में राजनीतिक लाभ उठाने से दूर रहें.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2N7SCRn

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S