सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शर्मसार दिल्ली: सरकारी स्कूल में बच्ची से रेप, आरोपी सफाईकर्मी गिरफ्तार

दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक सरकार स्कूल में सफाई कर्मचारी के 10 साल की छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीड़ित लड़की की शिकायत के हवाले से बताया कि वो पांच फरवरी को स्कूल से जा रही थी, तो आरोपी सफाईकर्मी ने उसे एक जगह पर बैठने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे दूसरी जगह ले गया, जहां उसने उसके साथ कथित रूप से रेप किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़ित बच्ची को कहा कि यदि उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वो उसे गोली मार देगा. इस धमकी से बच्ची डर-सहम गई और वो खामोश रही. परिवारवालों के मुताबिक, बुधवार को बच्ची ने तबीयत खराब होने की वजह से स्कूल जाने से इनकार किया. इसके अगले दिन जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो वो उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे. मेडिकल चेकअप के दौरान डॉक्टर को शक हुआ. डॉक्टर ने बताया कि बच्ची डरी-सहमी हुई है. इसके बाद बच्ची के मौसा-मौसी उसे लेकर घर लौट आए. बाद में उसे भरोसे में लेकर जब उन्होंने पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई. सच्चाई जानकर बच्ची के घरवाले हैरान रह गए. पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) मेघना यादव ने बताया कि आरोपी सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2THaLbc

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S