सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दूसरे दिन भी जारी रहा विरोध प्रदर्शन, डीएनडी फ्लाईओवर पर जमा रहे सैंकड़ो किसानों

यूपी के सैंकड़ो किसानों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा. ये किसान शनिवार को भी दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाली डीएनडी फ्लाईओवर पर विरोध प्रदर्शन करते पाए गएं. किसान 2013 से पहले अधिकृत की गई जमीनों पर मिलने वाले मुआवजे को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. किसान दिल्ली में पीएम आवास को घेरने की धमकी भी दे रहे हैं. जिसे देखते हुए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार बीते शुक्रवार को पुलिस ने दिल्ली-नोएडा फ्लाईओवर को शाम में बंद कर दिया गया था, जिसके बाद ट्रैफिक की भारी समस्या हो गई थी. किसानों की यह रैली किसान उदय अभियान ने आयोजित की थी. इसे मनवीर तेवतिया लीड कर रहे हैं. रैली में गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, अलीगढ़ और मेरठ के किसान शामिल हैं. इसमें महिला किसान भी मौजूद हैं. गौतम बुद्ध नगर से आए किसान काले सिंह ने पीटीआई से बताया, हमारी मांग है कि हमें 2013 में संसद में पारित किए गए भूमि अधिग्रहण पर कानून के अनुसार मुआवजा दिया जाए. शनिवार सुबह DND में 1,500 किसान मौजूद थे किसान चाहते थे कि स्थानीय अधिकारी और प्रशासन उनकी बात को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाएं, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ. हमने कल दिल्ली जाने की भी कोशिश की थी पर हमें रोक दिया गया. इसलिए हमने डीएनडी पर रुकने का सोचा है. हम यहां से तब तक नहीं हटेंगे, जब तक प्रशासन से कोई संतोषजनक जवाब ना मिले. गौतम बुद्ध नगर के जिला अधिकारी बी.एन सिंह ने शनिवार सुबह किसानों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनके इस मुद्दे को राज्य सरकार के पास ले जाएंगे. लेकिन काले सिंह का कहना है कि किसान इस आश्वासन से खुश नहीं हैं. विरोध के आयोजकों ने दावा किया कि शनिवार सुबह DND में 1,500 किसान थे. हालांकि, अन्य रिपोर्टों ने कहा कि साइट पर 500 से अधिक लोग विरोध कर रहे थे.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2S6USxW

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S