सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आतंकी संगठन फलाह-ए-इंसानियत के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फलाह-ए-इन्सानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत एक मामला दर्ज किया है. एफआईएफ एक पाकिस्तानी आतंकवादी समूह है. ईडी ने इसकी कथित रूप से अलग-अलग हवाला चैनलों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संलिप्तता पाई जाने के बाद इसके खिलाफ मामला दर्ज किया है. एफआईएफ के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने यह मामला दर्ज किया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस आतंकी संगठन का एक आरोपी गिरफ्तार भी किया गया है. जिसकी पहचान एफआईएफ ऑपरेटिव मोहम्मद सलमान के तौर पर हुई है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक मोहम्मद सलमान के पास से 1 करोड़ 56 लाख रुपए की नकदी, 43,000 रुपए की नेपाली मुद्रा, 14 मोबाइल फोन, 5 पेन ड्राइव और अन्य खतरनाक दस्तावेज बरामद हुए हैं. The case has been registered based on FIR registered by National Investigating Agency (NIA) against FIF. 1 accused, FIF operative Mohammad Salman arrested&cash of Rs.1,56,00,000, Nepali currency of Rs 43,000, 14 mobiles phones, 5 pen drives&other incriminating documents recovered https://t.co/FT6Pxbrs2y — ANI (@ANI) February 9, 2019 गौरतलब है कि पिछले साल भी एनआईए ने फलाह-ए-इंसानियत के कई ठिकानों पर छापेमारी कर आतंकी फंडिंग से जुड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था. एफआईएफ का पाकिस्तान के आतंकी हाफिज सईद के संगठन जमात उद दावा और लश्कर ए तैयबा से भी संबंध हैं. इसका मुख्यालय पाकिस्तान के लाहौर में है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MY1n04

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S