सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चाय पीने के बहाने कैब ड्राइवर को घर बुलाया, कर डाले तीन टुकड़े किए

दिल्ली-एनसीआर में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. पुलिस प्रशासन भी क्राइम रोकने में नाकाम नजर आ रहा है. ग्रेटर नोएडा में एक कैब ड्राइवर की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि कैब में ट्रैवल कर रहे एक कपल ने कथित रूप से कैब ड्राइवर की हत्या कर उसके शरीर के तीन टुकड़े भी कर दिए. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक दंपत्ति को घटना के एक हफ्ते बाद गाजियाबाद के लोनी इलाके से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ा है. पुलिस ने कहा कि फरहान अली और सीमा शर्मा ने 29 जनवरी को रात एक बजे गुरुग्राम से गाजियाबाद के लिए कैब बुक कराई थी और कैब ड्राइवर गोविंद अपनी मदनगिर से कापशहेड़ा की ट्रिप खत्म कर उनका इंतजार कर रहा था. गाजियाबाद पहुंचने के बाद अली और सीमा ने गोविंद को अपने घर चल कर चाय पीने को कहा, क्योंकि उस रात काफी ठंड थी. गोविंद ने भी उनकी बात मान ली. पुलिस ने बताया कि चाय को कुछ मिलाया गया था, जिससे गोविंद बेहोश हो गया. इसके बाद अली ने उसे रस्सी से बांध दिया. गोविंद को अपने घर पर ही छोड़कर अली और सीमा उसकी कार लेकर मुरादाबाद निकल गए और गाड़ी को झाड़ियों में छिपा दिया. इसके बाद वो वापस लौटे गोविंद के शरीर के तीन टुकड़े कर दिए. ताकि उसके शव को आसानी से ठिकाने लगा सकें.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2t3IGiB

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S