सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली: नीरज बवाना गैंग के पांच शार्प शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने कुख्यात नीरज बवाना गैंग के पांच बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. सोमवार सुबह इन सभी को रोहिणी इलाके के स्‍वर्ण जयंती पार्क के पास मुठभेड़ के बाद धर दबोचा गया. पकड़े गए अपराधियों में से तीन को गोली लगी है. पुलिस के मुताबिक यह सभी बदमाश शॉर्प शूटर थे जो सुपारी किलिंग (पैसे लेकर हत्या) के लिए जा रहे थे. पुलिस ने जब इन्हें रोहिणी सेक्‍टर-10 स्थित स्वर्ण जयंती पार्क के पास रोका तो बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों- अर्पित चिल्लर, सुनील भूरा और सुखविंदर को गोली लगी है. Delhi: A team of Special Cell of Police had apprehended 5 ppl after a brief shootout near Swarn Jayanti Park in Rohini earlier today. 3 of the 5 ppl injured, 5 weapons seized from their possession. They are associates of members of Neeraj Bawana gang&are wanted in 2 murder cases. pic.twitter.com/Flb5mznw4X — ANI (@ANI) February 11, 2019 एनकाउंटर के बाद भाग रहे दो अन्य अपराधियों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा. इनमें से एक ने खुद को नाबालिग बताया है, जिसकी जांच की जा रही है. मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस की टीम पर भी गोली चलाई, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा. पुलिस ने बदमाशों के पास से पांच हथियार और कारतूस बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक यह पांचों अपराधी नीरज बवाना गैंग से जुड़े हैं और हरियाणा के निवासी हैं. दिल्ली पुलिस को हत्या और लूट के कई मामलों में इनकी तलाश थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2I2K8w1

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S