सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ट्विटर के इनकार पर अनुराग ठाकुर का जवाब, कहा- आगे की कार्रवाई की जाएगी

ट्विटर के सीईओ और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने संसदीय आईटी समिति के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है. जिसके बाद इस समिति के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इस मुद्दे पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. संसदीय समिति ने सोशल मीडिया मंचों पर नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षा प्रदान करने के मुद्दे पर ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अन्य अधिकारियों को 11 फरवरी को बुलाया था. हालांकि ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और शीर्ष अधिकारियों ने इस समिति के सामने पेश होने से इनकार कर दिया गया है. जिसको लेकर संसदीय आईटी समिति अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा 'हमने ट्विटर के जवाब को गंभीरता से लिया है. हम सोमवार (11.02) को चर्चा करेंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे.' Anurag Thakur, Chairman of Parliamentary IT Committee on Twitter CEO&senior officials of the company have refused to appear before Parliamentary Committee on IT on Feb 11: We've taken a serious note of Twitter’s reply. We'll discuss that on Monday (11.02) & take further action pic.twitter.com/wXgl0xj0v0 — ANI (@ANI) February 9, 2019 बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की अगुवाई वाली इस संसदीय समिति ने एक फरवरी को एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से ट्विटर को सम्मन जारी किया था. समिति के सूत्रों ने बताया कि समिति की बैठक सात फरवरी को होनी थी लेकिन ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पेशी के लिए और वक्त उपलब्ध कराने के लिए उसे 11 फरवरी के लिए स्थगित कर दिया गया. सूत्रों ने कहा कि ट्विटर ने सुनवाई के लिए कम समय का नोटिस दिए जाने को कारण बताया जबकि उसे यात्रा के लिए 10 दिनों का वक्त दिया गया था.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MY59GT

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S