सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा आतंकी हमले के बाद आज रात भी घाटी में लगी रहेगी कर्फ्यू

पुलवामा आतंकी हमले के बाद विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए जम्मू के डीसी ने कहा कि आज रात भी घाटी में कर्फ्यू लगी रहेगी. कोई हिंसा ना भड़के, इसके लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं. थोड़ी सी भी गड़बड़ी को छोड़ दें तो, दिन में कर्फ्यू के उल्लंघन की कोई रिपोर्ट नहीं थी. हम स्थिति का आकलन करने के बाद सुबह तय करेंगे कि इसे जारी रखा जाए या नहीं. DC Jammu: Curfew will continue in the night. Precautionary measures taken so that no violence takes place. There were no reports of violation of curfew in the day, except little disturbances. We'll decide in the morning whether to continue it or not, after assessing the situation pic.twitter.com/TO7nDGst0d — ANI (@ANI) February 16, 2019 बता दें कि जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन कर्फ्यू लगा हुआ है. इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में 20 साल में सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है. पुलवामा में बीते गुरुवार को अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने IED से हमला किया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए हैं. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2500 से अधिक जवान 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे. जिनमें से ज्यादातर अपनी छुट्टियां बिताने के बाद वापस लौट रहे थे. जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर अवंतीपोरा इलाके में लाटूमोड पर इस काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2X7OgOT

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S