जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सीआरपीएफ की पेट्रोल पार्टी पर ग्रेनेड से हमला किया गया है. यह हमला सीआरपीएफ की टीम पर श्रीनगर में लाल चौक के पलादियुम लेन के पास हुआ है. ग्रेनेड हमले के बाद सेना ने इस क्षेत्र को बंद कर दिया गया है. इस मामले में और जानकारी की प्रतीक्षा है. Jammu and Kashmir: A grenade attack on CRPF party has occurred near Palladium lane at Lal Chowk, Srinagar. The area has been cordoned off. More details awaited. (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/NNFC0FtT6n — ANI (@ANI) February 10, 2019 वहीं जम्मू कश्मीर के कुलगाम में जिन पांच आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, उनकी पहचान हो गई है. आतंकियों के नाम वसीम अहमद राथर, अकीब नजीर मीर, परवेज अहमद भट, इदरीस अहमद भट और जाहिद अहमद पारे है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अब हिजबुल और लश्कर ए तैयबा के संयुक्त समूह आतंक फैला रहे हैं. हालांकि उनके सटीक जुड़ाव का पता लगाया जा रहा है. एनकाउंटर की जगह से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है. आतंकियों के शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है. इससे पहले मेडिकल और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा कर दिया गया था.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SEijhv
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SEijhv
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें