सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ममता बनर्जी-CBI पर सियासत गर्म, टीएमसी के समर्थन में उतरी विपक्ष, BJP पहुंच सकती है चुनाव आयोग

सीबीआई और ममता बनर्जी के बीच शुरू हुई गहमागहमी अब बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले चुकी है. पार्टियां इसमें दो खेमों में बंटतीं नजर आ रही हैं. जहां एक तरफ कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी पार्टियां टीएमसी के समर्थन में हैं, वहीं बीजेपी ने सीबीआई की कार्रवाई का पुरजोर समर्थन किया है. बीजेपी नेता और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्तार अब्बास नकवी और भूपेंद्र यादव आज इस विवाद को लेकर चुनाव आयोग से मिल सकते हैं. वहीं विपक्षी पार्टियों ने भी एक मेमोरेंडम पर साइन कर इसे चुनाव आयोग को सौंपने का फैसला किया है. ममता बनर्जी ने अपने धरने को 'सेव द कॉन्स्टिट्यूशन' का नाम दिया है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी नेता ममता बनर्जी के समर्थन में आज कोलकाता पहुंच सकते हैं. इसके अलावा सीबीआई भी इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में जाने का मन बना रही है. वहीं बीते रविवार शाम से धरने पर बैठी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने धरने को 'सेव द कॉन्स्टिट्यूशन' का नाम दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संसद में 10.30 बजे से 10.45 के बीच ओपन पार्टीज मीटिंग होने वाली है. इस मामले में विपक्ष ममता बनर्जी के साथ है. बीजेडी अपना पक्ष रखेगी कि इस मामले में वह किसके साथ खड़ी है ओपन पार्टीज मिलकर कोई संसदीय रणनीति बना सकती है. थोड़े ही समय में बीजेडी अपना पक्ष रखेगी कि इस मामले में वह किसके साथ खड़ी है. वहीं इस मामले में टीआरएस ने कोई स्टैंड नहीं लिया है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी दूसरों के मुद्दों में नहीं पड़ना चाहती है. पश्चिम बंगाल में सीबीआई के मुद्दे पर आंध्र प्रदेश के सीएम और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा- हम आज दिल्ली में विपक्षी पार्टी के नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे और राष्ट्रव्यापी आंदोलन पर एक कार्य योजना का मसौदा तैयार करेंगे. टीडीपी के सांसद आज अन्य विपक्षी नेताओं के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन भी करेंगे. Andhra Pradesh CM&TDP Chief N Chandrababu Naidu on CBI issue in West Bengal: We will hold discussions with opposition party leaders in Delhi today & draft an action plan on a nation-wide movement. TDP MPs will strongly protest along with other opposition leaders today. (file pic) pic.twitter.com/oQKCQyMS4U — ANI (@ANI) February 4, 2019 सिंघवी पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से कोर्ट में पेश हो सकते हैं वहीं खबर है कि सीबीआई ने अपने अधिकारियों को हिरासत में लिए जाने की घटना को एजेंसी की कार्रवाई में बाधा डालने जैसा माना है. सीबीआई कोर्ट की कार्रवाई में बाधा डालने की याचिका के साथ सुप्रीम कोर्ट पहुंच सकती है. इस याचिका में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, डीजीपी और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर चिट फंड घोटाला केस में की जा रही जांच में बाधा डालने का आरोप लगाया है. इसके अलावा सीबीआई एक अन्य याचिका में यह भी मांग कर सकती है कि कोर्ट कोलकाता पुलिस कमिश्नर को चिट फंड घोटाले में शामिल होने और जांच में सहयोग देने का आदेश दे. दूसरी तरफ कांग्रेस नेता और सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से कोर्ट में पेश हो सकते हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2S5C6a8

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S