सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

CBI प्रमुख के चयन पर हुई मीटिंग का नहीं निकला कोई नतीजा, पीएम मोदी कर रहे थे लीड

सीबीआई प्रमुख के चयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली समिति की दूसरी बैठक बेनतीजा रही. अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. इससे पहले 24 जनवरी को बैठक हुई थी लेकिन सीबीआई प्रमुख पर कोई फैसला नहीं हो पाया था. शुक्रवार की बैठक में सीजेआई रंजन गोगोई और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद थे. आलोक वर्मा को हटाए जाने के बाद से सीबीआई प्रमुख का पद 10 जनवरी से ही खाली है. भ्रष्टाचार के आरोपों पर गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना और वर्मा के बीच टकराव हुआ था. वर्मा और अस्थाना दोनों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली समिति द्वारा सीबीआई निदेशक पद से हटाए जाने के बाद वर्मा को महानिदेशक दमकल सेवा, नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षा बनाया गया था. हालांकि, वर्मा ने इस पद को स्वीकार नहीं किया. वर्मा के हटाए जाने के बाद से एम नागेश्वर राव अंतरिम सीबीआई प्रमुख के तौर पर काम कर रहे हैं. ये भी पढ़ें: Budget speech 2019: इनकम टैक्स में छूट के साथ पीयूष गोयल के बजट भाषण की बड़ी बातें ये भी पढ़ें: Budget 2019: Income Tax छूट की सीमा 2.5 से बढ़कर 5 लाख हुई, 5 लाख की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2HHOPex

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S