सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शारदा घोटाला: राजीव कुमार से CBI की पूछताछ खत्म, शिलॉन्ग से हुए कोलकाता रवाना

शारदा चिटफंड घोटाले मामले में कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से सीबीआई की पूछताछ खत्म हो गई है. बुधवार को लगातार पांचवें दिन जांच एजेंसी ने उनसे तीन घंटे तक पूछताछ की. #Meghalaya: Kolkata Police Commissioner #RajeevKumar questioned by CBI officials for 5th day today in connection with #saradhachitfund scam. He is expected to return to #Kolkata later in the evening. — All India Radio News (@airnewsalerts) February 13, 2019 न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार बीते सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राजीव कुमार से शुरू हुई सीबीआई की यह पूछताछ पूरी हो गई है. इसके बाद राजीव कुमार अब शिलॉन्ग से कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं. Meghalaya: Kolkata Police Commissioner Rajeev Kumar has been released by CBI in Shillong to return to Kolkata, after 3 hours of questioning today in connection with Saradha chit-fund scam. pic.twitter.com/847ZBZg62K — ANI (@ANI) February 13, 2019 राजीव कुमार पर क्या हैं आरोप? सीबीआई ने 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार पर ‘शारदा चिटफंड घोटाले’ के सबूत मिटाने का आरोप लगाया है. सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई ने आरोप लगाया कि घोटाले की एसआईटी जांच के अगुवा रहे राजीव कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक सबूत के साथ छेड़छाड़ की. केंद्रीय एजेंसी का आरोप है कि उन्होंने जो दस्तावेज एजेंसी को सौंपे उनमें कुछ ‘छेड़छाड़’ की गई है. [caption id="attachment_189368" align="alignnone" width="1002"] कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफी करीबी हैं[/caption] शारदा चिटफंड घोटाला क्या है? शारदा चिटफंड घोटाला पश्चिम बंगाल में हुआ बड़ा आर्थिक घोटाला है. इस मामले में कई बड़े नेताओं के नाम जुड़े हैं. शारदा कंपनी पर आरोप है कि उसके प्रमोटरों ने लोगों (निवेशकों) से पैसे ठगने के लिए लुभावने वादे किए थे और रकम को 34 गुना कर वापस लौटाने का विश्वास दिलाया था. इस घोटाले में कथित रूप से लगभग 40 हजार करोड़ की हेरफेर हुई है. सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2014 में सीबीआई को शारदा चिटफंड घोटाले के जांच के आदेश दिए थे. कोर्ट ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम पुलिस को जांच में सहयोग करने का भी आदेश दिया था. [caption id="attachment_189434" align="alignnone" width="1002"] पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में हुए शारदा चिटफंड घोटाले को अनुमानित रूप से 40 हजार करोड़ रुपए का बताया जा रहा है[/caption] शारदा ग्रुप ने महज चार वर्षों में पश्चिम बंगाल के अलावा पड़ोसी झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्यों में अपने 300 दफ्तर खोल लिए थे. बाद में निवेशकों के पैसे लेकर इस चिटफंड कंपनी ने अपने ऑफिस पर ताला लगा दिया था.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2tiKvYW

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S