पिछले कुछ समय से सीबीआई और ममता बनर्जी में कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को लेकर घमासान छिड़ी हुई है. न्यूज 18 की खबर के अनुसार आज शिलॉन्ग में सीबीआई राजीव कुमार से पूछताछ करेगी. सीबीआई उनसे शारदा चिटफंड घोटाले में सबूतों को नष्ट करने में उनकी भूमिका को लेकर सवाल-जवाब कर सकती है. बता दें कि राजीव कुमार शिलॉन्ग पहुंच चुके हैं. बताया जा रहा है कि एक अज्ञात स्थान पर उनसे पूछताछ की जाएगी. राजीव कुमार के साथ तीन अन्य आईपीएएस अधिकारी भी शिलॉन्ग पहुंचे हैं. सीबीआई के सवालों को लेकर राजीव कुमार ने पहले ही तैयारी की हुई है सुप्रीम कोर्ट ने बीते मंगलवार को राजीव कुमार को सीबीआई के सामने पेश होने का निर्देश दिया था. अपने निर्देश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि कोलकाता पुलिस आयुक्त, शारदा चिटफंड घोटाले से जुड़े मामलों की जांच में सीबीआई के साथ पूरी तरह से सहयोग करें. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई के संभावित सवालों को लेकर राजीव कुमार ने पहले ही तैयारी की हुई है. रिपोर्ट में बताया गया था कि कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्टेट क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट के साथ मिलकर 80-100 ऐसे सवालों की एक लिस्ट तैयार की थी जो सीबीआई के अधिकारी राजीव कुमार से पूछे जा सकते हैं. राजीव कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक सबूत के साथ छेड़छाड़ की थी बता दें कि सीबीआई ने राजीव कुमार पर शारदा चिटफंड घोटाले के सबूत मिटाने का आरोप लगाया है. सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई ने आरोप लगाया कि घोटाले की एसआईटी जांच के अगुवा रहे राजीव कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक सबूत के साथ छेड़छाड़ की थी. सीबीआई का आरोप है कि उन्होंने जो दस्तावेज एजेंसी को सौंपे उनमें कुछ छेड़छाड़ की गई है. राजीव कुमार बंगाल के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इस समय कोलकाता के पुलिस आयुक्त हैं. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चंदौसी के रहने वाले हैं. उनके पिता आनंद कुमार चंदौसी के एसएम कॉलेज में प्रोफेसर थे. राजीव कुमार ने इसी कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल की है. वह यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं लेकिन फिलहाल कई सालों से बंगाल में पोस्टेड हैं. उनकी पत्नी आईआरएस ऑफिसर हैं.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RTMXiM
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RTMXiM
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें