सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

CBI, कोलकाता पुलिस कमिश्नर से पूछताछ करने के लिए तारीख फाइनल कर रही है

सीबीआई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार अपने शिलॉन्ग स्थित कार्यालय में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ करने के लिए तारीख को अंतिम रूप दे रही है. बुधवार को जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने  बताया, ‘उस तारीख को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसपर हम उनसे पूछताछ करने जा रहे हैं. यह इस सप्ताह के आखिर को कोई तारीख हो सकती है.' केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक राजीव कुमार ने उसके अधिकारियों को पत्र लिखकर इस सप्ताह के आखिर में सीबीआई के शिलॉन्ग कार्यालय में पूछताछ के लिए अपनी उपलब्धता की जानकारी दी है. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो की अवमानना याचिका पर राजीव कुमार को नोटिस जारी किया था. एजेंसी ने यह याचिका तब दायर की थी जब उसकी टीम को कोलकाता पुलिस ने राजीव कुमार के आवास में घुसने से रोका गया. सीबीआई की टीम करोड़ों रुपए के शारदा चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में कोलकाता पुलिस के शीर्ष अधिकारी से पूछताछ करने के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में उनके घर गई थी. कोर्ट ने राजीव कुमार को निर्देश दिया था कि वह शिलांग में सीबीआई के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित हों. इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया था कि सीबीआई उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2BojbwU

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S