सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

CBI के पूर्व अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव के दो ठिकानों पर कोलकाता पुलिस ने की छापेमारी

पश्चिम बंगाल में सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के पूर्व अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव से जुड़ी दो जगहों पर छापेमारी की है. इनमें से एक जगह कोलकाता में है और दूसरी जगह राव की पत्नी की कंपनी एंजेलिना मर्केंटीला प्राइवेट लिमिटेड है. यह छापेमारी इसलिए भी चर्चा का विषय है क्योंकि कोलकाता पुलिस के मुखिया राजीव कुमार से शनिवार को सीबीआई की पूछताछ होनी है. बता दें कि रविवार को ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने के लिए सीबीआई की टीम पहुंची थी, जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के अधिकारियों को ही हिरासत में ले लिया था. इस पूरे वाकये पर खूब सियासी हंगामा हुआ था. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने खुलकर इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि यह सब मोदी सरकार की चाल है. उन्होंने कहा था कि शाह और एनएसए अजीत डोभाल की वजह से यह सब हो रहा है. West Bengal: Kolkata police conducting raids at two different places of former CBI Director; one location is in Kolkata & the other at former CBI Interim Director M Nageshwar Rao's wife's company Angelina Mercantile Pvt Ltd at Salt Lake. pic.twitter.com/YwaGdieDXy — ANI (@ANI) February 8, 2019

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Gkl0PE

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S