सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

CBI की पूछताछ के लिए राजीव कुमार को ऐसे तैयार कर रही है कोलकाता पुलिस

कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई के अधिकारी कुमार से पूछताछ करने वाले हैं. संभावना है कि अधिकारी उनसे शनिवार या रविवार को पूछताछ कर सकते हैं. यानी कि राजीव कुमार के पास खुद को पूछताछ के लिए तैयार करने के लिए दो दिन का वक्त मिलेगा. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता पुलिस के अफसरों ने सीबीआई की पूछताछ के लिए अपने बॉस को तैयार करने के लिए 80-100 सवालों की लिस्ट तैयार की है. खबर है कि कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्टेट क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट के साथ मिलकर 80-100 ऐसे सवालों की एक लिस्ट तैयार की है, जिसे सीबीआई के अधिकारी राजीव कुमार से पूछ सकते हैं. कोलकाता में पोस्टेड सीबीआई अधिकारियों को दिल्ली हेडक्वॉर्टर से यहां बुलाया जा रहा है. शिलॉन्ग में सीबीआई अधिकारी राजीव कुमार से मिलेंगे. मंगलवार को इस केस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सीबीआई राजीव कुमार को गिरफ्तार नहीं कर सकती. वो उससे पूछताछ कर सकती है. कोर्ट ने पूछताछ के लिए शिलॉन्ग को चुना था. सीबीआई ने अपने अधिकारियों को शनिवार तक शिलॉन्ग पहुंचने को कहा है इसलिए संभावना है कि ये पूछताछ रविवार से शुरू होगी. इस मामले में अगली सुनवाई के कोर्ट ने 20 फरवरी की तारीख रखी है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TIg9us

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S