सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शारदा चिटफंड घोटाला: CBI ने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से शुरू की पूछताछ

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पश्चिम बंगाल में सियासी पारा तेज है. सीबीआई इन दिनों पश्चिम बंगाल में डेरा जमाए हुए है और चिटफंड घोटालों से जुड़े मामले में पूछताछ कर रही है. इस बीच सीबीआई ने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ की. शारदा चिटफंड घोटाले में सबूतों को नष्ट करने में भूमिका को लेकर राजीव सीबीआई के निशाने पर हैं. CBI begins questioning #Kolkata Police Commissioner #RajeevKumar in Meghalaya in connection with #ChitFundScam cases. pic.twitter.com/sN1tHK8imy — All India Radio News (@airnewsalerts) February 9, 2019 वहीं अब सीबीआई पूर्व टीएमसी सांसद कुणाल घोष से भी पूछताछ करने वाली है. Former Trinamool Congress (TMC) MP Kunal Ghosh to be questioned by Central Bureau of Investigation (CBI) at CBI office in Shillong tomorrow. — ANI (@ANI) February 9, 2019 मेघालय में सीबीआई के जरिए तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद कुणाल घोष से पूछताछ की जाएगी. यह पूछताछ शिलॉन्ग के सीबीआई ऑफिस में 10 फरवरी को की जाएगी. इसके अलावा राजीव कुमार से एक बार फिर शारदा चिटफंड मामले में सीबीआई के जरिए 10 फरवरी को पूछताछ की जाएगी. यह पूछताछ भी शिलॉन्ग में ही होगी. Kolkata Police Commissioner Rajeev Kumar to be questioned by Central Bureau of Investigation (CBI) at the CBI office in Shillong tomorrow as well, in connection with Saradha chit fund scam. — ANI (@ANI) February 9, 2019 दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बीते मंगलवार को राजीव कुमार को सीबीआई के सामने पेश होने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने अपने निर्देश में कहा था कि कोलकाता पुलिस कमिश्नर ‘शारदा चिटफंड घोटाले’ से जुड़े मामलों की जांच में सीबीआई के साथ 'विश्वसनीय रूप से' सहयोग करें. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्टेट क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट के साथ मिलकर 80-100 सवालों की एक लिस्ट तैयार की थी. जो सीबीआई के अधिकारी राजीव कुमार से पूछे जाने हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2BsfdDr

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S