सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

केरल में CPM MLA ने महिला IAS अफसर को कहा 'बिना दिमाग वाली'

केरल में सीपीएम के एक विधायक महिला आईएएस अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवादों में घिर गए हैं. विधायक एस. राजेंद्रन ने मन्नार में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में 'अनधिकृत' निर्माण रोकने का प्रयास कर रही युवा महिला आईएएस अफसर पर भड़कते हुए कहा कि 'उनके पास दिमाग नहीं' है. यह घटना शुक्रवार को उस समय सामने आई जब कुछ स्थानीय टीवी चैनलों ने देवीकुलम विधायक एस राजेंद्रन के एक वीडियो फुटेज को प्रसारित किया. इसमें वो सब-कलेक्टर डॉक्टर रेणु राज के लिए ‘दिमाग न होने’ होने वाली टिप्पणी कर रहे हैं. राजेंद्रन ने कहा, ‘उनके पास (सब कलेक्टर) दिमाग नहीं है. उन्होंने सिर्फ कलेक्टर बनने के लिए पढ़ाई की है. इन लोगों के पास काफी कम दिमाग होता है. क्या उन्हें स्केच और प्लान की जानकारी नहीं हासिल करनी चाहिए थी?' विधायक ने वहां मौजूद लोगों से कहा, ‘एक कलेक्टर पंचायत के निर्माण में दखल नहीं दे सकती है. यह एक लोकतांत्रिक देश है.' वहीं सब कलेक्टर ने बताया कि कि अवैध निर्माण को लेकर पंचायत को छह फरवरी को एक मेमो (ज्ञापन) जारी किया गया था. लेकिन यहां काम अब भी चल रहा है. विधायक की टिप्पणी पर इडुक्की जिले की सीपीएम इकाई ने उनसे इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GBAGx6

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S