सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

CRPF जवानों पर हमला: मनमोहन सिंह बोले- देश को एकजुट रखने के लिए सब कुछ करेंगे, हम जवानों के साथ खड़े हैं

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि पूरा देश जवानों के साथ है और आतंकवाद से किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता. सिंह ने कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, 'आज शोक का दिन है. हमारे देश ने अपने करीब 40 जवानों को खो दिया है. हम शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं और हम कहना चाहते हैं कि हम उनके साथ हैं.' उन्होंने कहा, 'हम आतंकवाद से कभी समझौता नहीं करने वाले हैं. आतंकवाद एक ऐसी समस्या है जिससे कभी समझौता नहीं किया जा सकता. हम आतंकवाद की समस्या से निपटने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे. आज जटिल मुद्दों को उठाने का दिन नहीं है. हम सिर्फ जवानों के साथ एकजुटता प्रकट करना चाहते हैं. इस देश को एकजुट रखने के लिए जो भी हो सकेगा हम करेंगे.' राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'यह बहुत दुखद घटना है. पूरा देश शोकाकुल है. यह आक्रमण किसी एक व्यक्ति, सुरक्षा बलों पर नहीं, बल्कि पूरे देश पर है.' गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 37 जवान शहीद हो गए जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2NbJDic

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S