सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली : पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए CRPF जवानों को श्रद्धांजली देने पहुंची लोगों की भीड़

दिल्ली के इंडिया गेट पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है. लोग यहां पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजली देने पहुंचे हैं. शहीदों के परिवार के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए जंतर-मंतर पर समाज के अलग-अलग तबकों के सैकड़ों लोग जमा हुए और कैंडल मार्च निकाला. रविवार को तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहने के कारण पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है. Delhi: People in huge numbers gathered at India Gate to pay tribute to the CRPF personnel who lost their lives in #PulwamaAttack. pic.twitter.com/i26QZAgJIK — ANI (@ANI) February 17, 2019 छात्रों, कॉरपोरेट कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने दो स्थानों पर इकट्ठा होकर मांग की कि पुलवामा हमले के मद्देनजर पाकिस्तान को 'मुहंतोड़ जवाब' दिया जाए. वहीं बीजेपी सांसद उदित राज ने इंडिया गेट पर एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया और कहा कि शहीदों की कुर्बानी ज़ाया नहीं जानी चाहिए और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करना चाहिए. पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने कहा, ' प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे. विशेष तैनाती की गई थी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है. पर्याप्त संख्या में पीसीआर वैन और पराक्रम वैन तैनात की गई हैं. प्रदर्शन स्थलों पर रक्त दान शिविरों भी लगाए गए थे.' नई दिल्ली महानगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने भी मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में एक शोक सभा का आयोजन किया था जहां लोगों ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2EgXd0Z

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S