रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल पंकज त्रिपाठी के परिजनों से मिलने महराजगंज पहुंचे. इस दौरान योगी ने कहा कि जिन लोगों ने पुलवामा की घटना को अंजाम दिया है उनकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. उनको इसकी सजा मिलेगी और जो भी इस षड्यंत्र में शामिल हैं, वह कहीं भी, किसी भी स्थिति में होगा पूरी सख्ती के साथ उन्हें कुचलने का कार्य हमारे देश के बहादुर जवान और भारत सरकार करेगी. शहीद के परिवार से मुलाकात करने के बाद योगी आदित्यनाथ ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि यूपी सरकार शहीद के परिवार को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद कर रही है. हम परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंगे और शहीद की पत्नी को 0.386 हेक्टेयर जमीन देंगे. जिन लोगों ने पुलवामा की घटना को अंजाम दिया है उनकी उल्टी गिनती प्रारम्भ हो चुकी है। उनको इसकी सजा मिलेगी और जो भी इस षड्यंत्र में शामिल हुआ है वह कहीं भी, किसी भी स्थिति में होगा पूरी सख्ती के साथ उन्हें कुचलने का कार्य हमारे देश के बहादुर जवान और भारत सरकार करेगी। pic.twitter.com/p7EYPKPV2X — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 17, 2019 14 फरवरी को पुलवामा में शहीद होने वाले 40 जवानों में से 12 यूपी के थे. शहीदों का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक स्थान पर पहुंचा तो मानों हर आखों में पाकिस्तान के लिए गुस्सा था. लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए सीएम योगी ने अपने मंत्रियों को शहीदों की अंतिम संस्कार में शामिल होने का आदेश दिया था. इसके तहत रविवार को सीएम योगी महराजगंज में शहीद के घर पहुंचे.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DOG0KM
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DOG0KM
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें