सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा: आतंकियों से क्रॉस फायरिंग में DIG अमित कुमार हुए जख्मी

पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों  के बीच मुठभेड़ में साउथ कश्मिर रेंज के DIG अमित जख्मी हो गए हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आतंकियों से क्रॉस फायरिंग में उनके पैर में गोली लग गई. इसके बाद DIG अमित कुमार को मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां उनका उपचार चल रहा है. एजेंसी के मुताबिक फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है. Pulwama: Deputy Inspector General (DIG) of police South Kashmir range, Amit Kumar, who was injured in an exchange of fire with terrorists earlier today, has been shifted to Army hospital. His condition is stated to be stable. #JammuAndKashmir — ANI (@ANI) February 18, 2019 गौरतलब है कि पुलवामा में गुरुवार को CRPF पर हुए आतंकवादी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद से सेना और सुरक्षा बल घाटी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. सोमवार तड़गे एक सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने पुलवामा में भारतीय सुरक्षा बलों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया था. इस के बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में आर्मी को कामयाबी मिली और जैश-ए-मोहम्मद के दो कमांडर मारे गए हैं. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड JeM कमांडर अब्दुल गाजी राशिद उर्फ कामरान को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. इसके अलावा यहां जैश का एक और कमांडर हिलाल अहमद भी मारा गया है. हालांकि इस कार्रवाई के दौरान करीब 4 जवान भी शहीद हो गए.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SMbeML

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S