सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी पर ED की बड़ी कार्रवाई, 4.62 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी(पी) लिमिटेड(अब एलएलपी) की 4.62 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच कर दी है. यह कार्रवाई बीकानेर लैंड स्कैम केस में की गई है. Enforcement Directorate (ED) attaches assets worth Rs 4.62 crores of Robert Vadra’s company M/s Sky Light Hospitality (P) Ltd (Now LLP) and others in connection with Bikaner land scam case. pic.twitter.com/MFMDR23Cwp — ANI (@ANI) February 15, 2019 गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने रॉबर्ट वाड्रा से बुधवार को जयपुर में लगभग नौ घंटे पूछताछ की थी. राज्य के बीकानेर जिले में हुए कथित जमीन घोटाले के संबंध में उनसे यह पूछताछ की गई थी. वाड्रा सुबह 10.26 बजे निदेशालय (ED) के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे थे. उनसे लगभग नौ घंटे की पूछताछ की गई. बीच में उन्हें एक घंटे का लंच ब्रेक दिया गया था. वह रात 8.40 बजे ईडी कार्यालय से निकले और सीधे एयरपोर्ट चले गए थे. वाड्रा से मंगलवार को भी लगभग नौ घंटे पूछताछ हुई थी. वाड्रा अपनी मां मॉरीन वाड्रा के साथ जयपुर स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे थे लेकिन मौरीन को कुछ घंटे बाद कार्यालय से जाने की अनुमति दे दी गई थी. इस पूछताछ के बाद वाड्रा ने फेसबुक पर इमोशनल पोस्ट लिखा था. इसमें उन्होंने अपनी मां मॉरीन वाड्रा को हुई परेशानियों का जिक्र किया था. उन्होंने लिखा, समझ में नहीं आ रहा है कि सरकार एक वरिष्ठ नागरिक के साथ बदले की भावना से क्यों काम कर रही है. वो भी उस महिला के साथ, जिसने अपनी बेटी को सड़क दुर्घटना में खोया है. उसके बेटे और पति की डायबिटीज की बीमारी की वजह से मौत हो गई. वाड्रा ने कहा, परिवार में तीन मौतों के बाद मैंने सिर्फ उन्हें (मॉरीन वाड्रा को) अपने कार्यालय में मेरे साथ समय बिताने के लिए कहा ताकि मैं उनकी देखभाल कर सकूं और हम दोनों अपने दुख से उबर सकें.' ईडी ने 2015 में सौदे के सिलसिले में आपराधिक मामला दर्ज किया था. बीकानेर के तहसीलदार ने इलाके में जमीन के आवंटन में कथित धोखाधड़ी के बारे में शिकायत की थी जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने प्राथमिकी और आरोपपत्र दायर किए थे. ये भी पढ़ें: Pulwama Attack: काफिले में शामिल CRPF के जवान की जुबानी हमले का आंखों-देखा हाल ये भी पढ़ें: घाटी को दोबारा जन्नत बनाने के लिए पाकिस्तान की 'सर्जरी' के साथ अलगाववादियों का भी 'इलाज' जरूरी

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SB9oOB

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S