सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की पूछताछ पर बोले रॉबर्ट वाड्रा- हमेशा सच्चाई की जीत होगी

विदेशों में संपत्ति खरीद से जुड़े कथित धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना कर रहे रॉबर्ट वाड्रा ने पहली बार इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. रविवार को वाड्रा ने कहा कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है. Morning..just want to say thank you to all my friends and acquaintances who have reached out in support from all over the nation, at this time. I’m fine, good n disciplined to deal with anything, I’m put through.”Truth will always prevail”. Wishing you all a happy Sunday pic.twitter.com/F50mbF0wKA — Robert Vadra (@irobertvadra) February 10, 2019 सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘प्रभात, इस घड़ी में पूरे देश से मेरे समर्थन के लिए पहुंचे मित्रों और परिचितों को धन्यवाद देना चाहता हूं.’ उन्होंने लिखा, ‘मैं ठीक हूं, अच्छा हूं और किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरे अनुशासन में हूं. सच्चाई की हमेशा जीत होती है. आप सभी को रविवार और सप्ताह की शुभकामनाएं.’ बता दें कि ईडी ने शनिवार को तीसरे दिन भी इस मामले में लंबी पूछताछ की थी. तीसरे दिन उनसे लगभग आठ घंटे तक पूछताछ हुई थी. इससे पहले उनसे सात और आठ फरवरी को भी ईडी दफ्तर में सवाल-जवाब किया गया था. गुरुवार को जहां उनसे साढ़े पांच घंटे पूछताछ हुई तो वहीं शुक्रवार को ईडी ने वाड्रा से लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की थी. सूत्रों के अनुसार पूछताछ में वाड्रा ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SE2M19

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S