सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अदालत में ED ने कहा, 'जहां भी जाते हैं, बारात लेकर जाते हैं रॉबर्ट वाड्रा'

शनिवार को कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई के लिए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे. शनिवार को ही वाड्रा की अंतरिम जमानत खत्म हुई थी. जिसके बाद कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत 2 मार्च तक बढ़ा दी है. Interim bail of Robert Vadra and Manoj Arora, in connection with a money laundering case, have been extended till 2 March by Delhi's Patiala House Court. pic.twitter.com/MGR8vp7nfZ — ANI (@ANI) February 16, 2019 कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने वाड्रा से पूछताछ के दौरान आ रही परेशानियों का भी जिक्र किया. ईडी के सलाहकार ने कोर्ट को बताया कि वाड्रा जहां भी जाते हैं उनके साथ पूरी 'बारात' जाती है. उन्होंने कहा, 'वह (रॉबर्ट वाड्रा) जहां भी जाते हैं चाहे वह ईडी हो या कोर्ट, उनके साथ पूरी बारात चलती है.' Enforcement Directorate counsel says in Court, 'He (Robert Vadra) is accompanied by a “baraat” wherever he goes, whether to ED or to Court.' https://t.co/pLKn61tj0t — ANI (@ANI) February 16, 2019 गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पिछले एक सप्ताह में ईडी उनसे (रॉबर्ट वाड्रा से) कई बार पूछताछ कर चुकी है. इस दौरान वाड्रा कई बार ईडी के दफ्तर पहुंचे. वाड्रा जब पहली बार ईडी के दफ्तर पहुंचे तब उनके साथ वकीलों की पूरी टीम और उनकी पत्नी प्रियंका गांधी भी पहुंची थीं. प्रियंका उन्हें ईडी के ऑफिस छोड़ने के बाद वहां से चली गई थीं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2V28VSi

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S