सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रॉबर्ट वाड्रा से पांच घंटे से ज्यादा तक चली पूछताछ, आज फिर पेश होंगे ED के सामने

मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में रॉबर्ट वाड्रा से बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने पूछताछ की. इस दौरान वाड्रा से अधिकारियों ने 40 से ज्यादा सवाल पूछे और पूछताछ लगभग 5 घंटे तक चली. ईडी के अधिकारी वाड्रा से एक बार फिर गुरुवार को पूछताछ शुरू करेंगे. जांच के दौरान वाड्रा ने साफ कहा कि लंदन में मेरी किसी भी तरह की संपत्ति नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि उनका संजय भंडारी से कोई लेना-देना नहीं है. वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी ने उन्हें एजेंसी के दफ्तर तक छोड़ने गईं. हालांकि कुछ ही समय में वह वापस आ गई. इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया को पता है कि यह क्या हो रहा है. वाड्रा रात करीब नौ बजकर 40 मिनट पर ईडी कार्यालय से अकेले लौट गए. उनकी वकील सुमन ज्योति खेतान ने कहा कि वाड्रा ने सारे सवालों के जवाब दिए. खेतान ने ईडी कार्यालय के बाहर इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों से कहा, ‘उनके खिलाफ लगे सारे आरोप झूठे हैं. हम जांच एजेंसी के साथ शत प्रतिशत सहयाग करेंगे.’ यह पहला मौका है जब यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद वाड्रा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के आपराधिक आरोपों के सिलसिले में किसी जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए हैं. मीडियाकर्मियों की भीड़ के बीच से होकर वाड्रा करीब तीन बजकर 47 मिनट पर ईडी के दफ्तर में दाखिल हुए. उनके वकीलों का एक दल पहले ही वहां पहुंच चुका था. पूछताछ के लिए जाने से पहले उन्होंने वहां हाजिरी रजिस्टर में अपने दस्तखत किए. यह भी पढ़ें- क्या प्रियंका के लिए समस्या बन सकते हैं रॉबर्ट वाड्रा? वाड्रा ने अवैध विदेशी संपत्ति से जुड़े आरोपों से इनकार किया है और आरोप लगाया कि राजनीतिक हित साधने के लिये उन्हें ‘परेशान’ किया जा रहा है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तीन ईडी अधिकारियों के दल ने वाड्रा से लंदन की कुछ अचल संपत्तियों के लेनदेन, खरीद और कब्जे को लेकर एक दर्जन सवाल पूछे और उनका बयान पीएमएलए के तहत दर्ज किया. समझा जाता है कि वाड्रा से लंदन की एक संपत्ति के सौंदर्यीकरण के संबंध में एजेंसियों द्वारा बरामद की गई खास ईमेलों के सिलसिले में फरार और विवादास्पद रक्षा डीलर संजय भंडारी और उसके रिश्तेदार सुमित चड्ढा के साथ उनके संबंधों के बारे में भी पूछताछ की गई. दिल्ली की एक अदालत ने दो फरवरी को वाड्रा को ईडी से सहयोग करने को कहा था. वाड्रा ने इस धनशोधन मामले में अग्रिम जमानत के लिये अदालत का दरवाजा खटखटाया था. अदालत ने उनसे लंदन से लौटने के बाद बुधवार को ईडी के समक्ष पेश होने के कहा था.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Di95hv

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S