सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मां से पूछताछ पर Emotional हुए रॉबर्ट वाड्रा, कहा- जान-बूझकर परेशान कर रही सरकार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच और पूछताछ का सामना कर रहे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का गुस्सा फूट पड़ा है. वाड्रा ने कहा है कि मोदी सरकार जान-बूझकर उन्हें परेशान कर रही है. मंगलवार को वाड्रा ने फेसबुक पर इमोशनल पोस्ट लिखकर अपनी मां मॉरीन वाड्रा को इससे हो रही परेशानियों का जिक्र किया है. उन्होंने यह फेसबुक पोस्ट मंगलवार सुबह ईडी की पूछताछ से पहले लिखा. वाड्रा ने अपनी मां मॉरीन वाड्रा से पूछताछ से पहले एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो उनसे साथ नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा, समझ में नहीं आ रहा है कि सरकार एक वरिष्ठ नागरिक के साथ बदले की भावना से क्यों काम कर रही है. वो भी उस महिला के साथ, जिसने अपनी बेटी को सड़क दुर्घटना में खोया है. उसके बेटे और पति की डायबिटिज की बीमारी की वजह से मौत हो गई. वाड्रा ने कहा, परिवार में तीन मौतों के बाद मैंने सिर्फ उन्हें (मॉरीन वाड्रा को) अपने कार्यालय में मेरे साथ समय बिताने के लिए कहा ताकि मैं उनकी देखभाल कर सकूं और हम दोनों अपने दुख से उबर सकें.' pic.twitter.com/KLQLkwa1vb — Robert Vadra (@irobertvadra) February 12, 2019 वाड्रा ने कहा कि अब उनकी मां को 'मेरे कार्यालय में समय बिताने' की कीमत चुकानी पड़ रही है. उन पर आरोप लगाया जा रहा है, छवि धूमिल की जा रही है और पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है. बता दें कि कथित बीकानेर जमीन घोटाले में मंगलवार को रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मॉरीन वाड्रा जयपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए. बीते एक हफ्ते में वाड्रा की ईडी के सामने यह चौथी पेशी थी. इससे पहले पिछले हफ्ते तीन मौकों पर वो मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशों में ‘अवैध’ तरीके से संपत्ति खरीदने मामले में दिल्ली में ईडी के सामने पेश हुए थे. वाड्रा और उनकी मां राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश पर मंगलवार को ईडी के सामने पेश हुए.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SFEcgD

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S