राजस्थान में 5 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे गुर्जर समुदायों का रेल रोको आंदोलन रविवार को भी जारी है. इस आंदोलन का ये लगातार तीसरा दिन है. आदोंलन की वजह से रेलवे मंडल ने 10 फरवरी से 13 फरवरी तक 26 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, वहीं 26 को डायवर्ट किया गया है. आंदोलन के तीसरे दिन भी सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर में दिल्ली-मुबंई रेलवे ट्रैक पर महापड़ाव जारी है. वहीं करौली-हिंडौन मार्ग पर जाम लगाए जाने से आवाजाही पूरी रह ठप हो गई है. Rajasthan: Visuals from Sawai Madhopur district as reservation movement by Gujjar community in the state continues today. pic.twitter.com/aqJmaiK0Ub — ANI (@ANI) February 10, 2019 इससे पहले शनिवार को भी राज्य में जगह-जगह पर ट्रेनें रोकी गई और रास्ता ब्लॉक किया गया. इसके चलते चार ट्रेनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा और 14 ट्रेनें कैंसल करनी पड़ीं. गुर्जरों के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग को फिर उठाते हुए शुक्रवार को गुर्जर समाज के पंचों के बीच हुई महापंचायत में रेल रोको आंदोलन की घोषणा की गई थी. आंदोलन में अगुवा नेता कर्नल किरोड़ी लाल बैंसला ने कहा था कि जबतक गुर्जरों की मांग पूरी नहीं की जाती, तब तक ये समाज रेलवे की पटरियों पर बैठेगा. सवाई माधोपुर में चल रहे आंदोलन पर बैंसला ने अपनी इस बात को फिर दोहराया. उन्होंने कहा, हम यहां पर तब तक बैठे रहेंगे जब तक हमें 5 फीसदी आरक्षण नहीं मिल जाता. Gujjar leader Kirori Singh Bainsla on movement by Gujjar community in Sawai Madhopur, demanding 5% reservation: We will stay here until a decision is taken, until we get 5% reservation. #Rajasthan pic.twitter.com/WtBxk6VHQ2 — ANI (@ANI) February 10, 2019 न्यूज 18 के मुताबिक सीएम अशोक गहलोत भी आंदोलन के हालात पर नजर बनाए हुए हैं. सीएम अभी दो दिन से दिल्ली दौरे पर हैं. उनका रविवार को दोपहर तक जयपुर लौटने का कार्यक्रम है. सीएम जयपुर पहुंचने के बाद गुर्जर आंदोलन को लेकर बैठक कर सकते हैं. पिछले काफी समय से राजस्थान गुर्जर आरक्षण आंदोलन की आग में झुलसता रहा है. गुर्जर समाज सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए गुर्जर, रायका-रेबारी, गडिया लुहार, बंजारा और गडरिया समाज के लोगों को पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहा है.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MYiZZY
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MYiZZY
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें